पीएम मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा कि ओडिशा में डबल इंजन सरकार से लोगों को डबल बेनिफिट मिल रहा है। आज के दिन ओडिशा में भाजपा सरकार एक साल पूरे कर लिए हैं। यह सिर्फ सरकार की एनिवर्सिरी नही है। यह एक स्थापित सरकार की एनिवर्सिरी है। गुडगवर्नेंस की एनिवर्सिरी है।
उन्होंने कहा कि लंबे समय तक ओडिशा के लाखों गरीब परिवार आयुष्मान योजना से बाहर थे। आज आयुष्मान भारत और गोप बंधु जन आरोग्य योजना, दोनों इंजिन यहां चल रहे हैं। इससे ओडिशा के करीब 3 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिलना तय हुआ है। देश के दूसरे राज्यों में भी यहां से कोई काम करने गया है तो वहां भी जरूरत पड़ने पर उसे मुफ्त इलाज मिलना शुरू हुआ है।
इससे पहले ओडिशा में भाजपा सरकार के एक साल पूरा होने पर 2036 तक विकसित ओडिशा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए विजन डॉक्यूमेंट्स जारी किया। इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट से जनता मैदान तक रोड शो किया।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य सरकार का गठन पिछले साल 12 जून को हुआ था। इसलिए एक साल 12 जून को पूरे हुए थे, लेकिन पीएम के बिजी शेड्यूल की वजह से कार्यक्रम 20 को रखा गया।
एक साल में पीएम मोदी का छठा ओडिशा दौरा
राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का एक साल में यह छठा ओडिशा दौरा है। पीएम 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 17 सितंबर को पीएम मोदी ने ओडिशा में सुभद्रा योजना लॉन्च की।
29 नवंबर को प्रधानमंत्री ने ओडिशा में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। 8 जनवरी को भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ किया। इसके बाद 27 जनवरी 2025 को पीएम मोदी ने उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव में हिस्सा लिया।

