Gurmeet Ram Rahim Singh : गुरमीत सिंह सिद्धू उर्फ़ बाबा राम रहीम के पैरों में कभी नेता-अभिनेता गिरे रहते थे । लेकिन अब उनको पूछने वाला कोई नहीं है। अरबों की संपत्ति के मालिक और करोड़ों अनुयायियों वाले इस बाबा की जिन्दगी अब जेल में ही बीत रही है।
सबसे बड़ी खबर – रंजीत सिंह मर्डर केस में राम रहीम और चार अन्य को आजीवन कारावास की सजा, Newstrack ने इस खबर को सबसे पहले प्रकाशित किया
रेप, हत्या, बलवा.. कौन से आरोप नहीं हैं इन पर। उम्र कैद की सजा हो चुकी है। सैकड़ों आश्रमों वाले ये रॉक स्टार बाबा (Ram Rahim Ruck Star Baba) अब एक मुजरिम है , जिसके पास अपने अपराधों के लिए पश्चाताप करने के अलावा कुछ और नहीं बचा है।
बचपन से ही दिखा दिए थे रंग (Ram Rahim Bachpan Se Hi Kandi)
(Ram Rahim Ka Jeevan Parichay)
गुरमीत राम रहीम सिंह सिद्धू मूल के पंजाबी जाट हैं। गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim Ka Janam) के अनुसार उसका जन्म 15 अगस्त , 1967 को माता (Ram Rahim Ki Mata) नसीब कौर और पिता (Ram Rahim Ke Pita) मघर सिंह के यहाँ राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरूसर मोदिया गांव (Ram Rahim Ka Janm esthan) में हुआ था।
गुरमीत राम रहीम का जीवन बचपन से ही विवादों (Ram Rahim Ka Itihaas) में रहा है। बचपन में राम रहीम ने कई ऐसे कांड (Ram Rahim Ke Kand) किए थे, जिसके कारण उसके परिवार को काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। राम रहीम दसवीं की परीक्षा में फेल हो गए थे। बचपन में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ (Ram Rahim Ladkiyo Se Chedchadh Karta) करने पर उसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
गुरमीत के माता पिता डेरा सच्चा सौदा (Ram Rahim Ke Mata Pita) के भक्त थे। गुरमीत को सात साल की उम्र में ही 31 मार्च, 1974 को तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने गुरमीत राम रहीम सिंह नाम दिया था। 23 सितंबर, 1990 को शाह सतनाम सिंह ने देशभर से अनुयायियों का सत्संग बुलाया और गुरमीत राम रहीम सिंह को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।
डेरा सच्चा सौदा (Ram Rahim Dera Sacha Sauda)
डेरा सच्चा सौदा की स्थापना शाह मस्ताना जी महाराज ने 1948 में सिरसा में की थी। डेरा सच्चा सौदा (Ram Rahim Dera Sacha Sauda) के दूसरे गुरु शाह सतनाम सिंह जी महाराज बने थे। शुरुआत में डेरा का प्रभाव हरियाणा के सिरसा, फतेहबाद, हिसार, सोनीपत, कैथल और पंजाब के मनसा, मुक्तसर और भठिंडा तक ही सीमित था।
लेकिन 1990 में जब बाबा राम रहीम डेरा प्रमुख (Ram Rahim Dera Pramukh) बने तो इसका विस्तार तेज हुआ। डेरा सच्चा सौदा 104 तरह के सामाजिक कार्यक्रम चलाने का दावा करता है। हरियाणा के सिरसा जिले में डेरा का आश्रम 65 सालों से चल रहा है। डेरा का साम्राज्य विदेशों तक फैला हुआ है।
देश में डेरा के करीब 46 आश्रम (Ram Rahim Ke Aashram) हैं। उसकी शाखाएं अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक फैली हुई हैं। दुनियाभर में इसके करीब पांच करोड़ अनुयायी(baba ram rahim followers) हैं , जिनमें से 25 लाख अकेले हरियाणा में ही मौजूद हैं। गुरमीत इस संस्था के तीसरे प्रमुख हैं। इनके कार्यकाल में डेरा का अभूतपूर्व प्रचार प्रसार हुआ और इनके अनुयायियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई।
हमेशा विवादों में (Ram Rahim Ke Vivad)
गुरमीत राम रहीम सिंह हमेशा विवादों (Ram Rahim Ki Jankari) में भी बने रहे हैं। विवादों की परिणति 25 अगस्त, 2017 को एक यौन शोषण मामले में अदालत द्वारा इन्हें दोषी करार दिए जाने के रूप में हुई। इस मामले में राम रहीम को 20 साल के सश्रम कारावास व 65 लाख रुपये जुर्माने की सजा हुई।
– राम रहीम को पत्रकार राम चन्द्र छत्रपति हत्या काँड (Ram Chandra Chhatrapati Hatyakand) में 11 जनवरी, 2010 को दोषी करार दिया गया व 17 जनवरी 2019 को सीबीआई की विशेष आदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई।
– राम रहीम को अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड (Ranjit Singh Hatyakand) में भी 05 लोगों के साथ दोषी माना है।
– राजनीति में इनका दखल रहा। अनुयायियों को किसी दलविशेष को वोट देने को प्रेरित करने की परंपरा हमेशा विवादों में रही। इनके दामाद भी विधायक रहे।
– 2002 में साध्वियों के यौन शोषण (Ram Rahim Sadhviyon Ka Yaun Shoshan) के आरोप लगे।
– डेरे में साधुओं की जबरन नसबंदी करने के भी आरोप लगे व केस दर्ज (Ram Rahim Ki karamat) हुए। डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक (Ram Rahim Ne Sadhuyon Ko Napunsak banaya) बनाने का मामला भी दर्ज है। डेरा में यह कहकर साधुओं को नपुंसक बनाया गया था कि नपुंसक बनाए जाने से वे लोग डेरा प्रमुख के जरिए प्रभु को महसूस कर सकेंगे।
– 2007 में एक समारोह में इनके वेष को सिख संगठनों द्वारा गुरु गोविंद सिंह की नकल माना गया। लंबे विवाद के बाद डेरा प्रमुख ने माफी मांगी।
– 2003 में डेरा की प्रबंधन समिति के सदस्य रणजीत सिंह की हत्या का आरोप है।
– 2010 में डेरा के पूर्व मैनेजर फकीर चंद की गुमशुदगी का मामला भी राम रहीम के खिलाफ है।
राम रहीम को दोषी करार देने के बाद भड़की थी हिंसा
गुरमीत राम रहीम सिंह को दो साध्वियों का यौन शोषण (Ram Rahim Sadhviyon Ka Yaun Shoshan) करने के मामले में 25 अगस्त, 2017 को सीबीआई की विशेष अदालत ने दोषी करार दिया था। इसके बाद पंचकूला समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पांच अन्य राज्यों में हिंसा भड़क गई थी। पंचकूला में दंगाई तीन घंटे तक हिंसा करते रहे। दंगाइयों ने करीब सौ वाहन जला दिए थे। ।
इसमें 31 लोग मारे गए, 250 से ज्यादा घायल हुए थे। दिल्ली में एक ट्रेन के दो खाली डिब्बे जला दिए गए थे। उत्तर-प्रदेश के लोनी में भी हिंसा हुई थी। हिंसा से नाराज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरे की संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई करने को कहा था। केस में जज जगदीप सिंह ने दोषी ठहराया था। गुरमीत को हेलीकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया था। तब से वह उसी जेल में कैद है।
– गुरमीत राम रहीम सिंह अपने अनुयायियों के बीच एक संत, फकीर, धर्मगुरु, कलाकार, स्टंटमैन, गीतकार, संगीतकार, गायक, रॉक स्टार, प्रवचनकार इत्यादि नामों से पुकारे जाते हैं।
– राजनीति के क्षेत्र में भी देखा जाए तो पंजाब और हरियाणा में डेरा को एक बड़ी ताकत माना जाता है । यही वजह है कि ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा के चुनाव तक सभी दलों के नेता बाबा से समर्थन मांगने डेरा आते रहे हैं।
– राम रहीम की पत्नी(Ram Rahim Ki Patni) का नाम हरजीत कौर है। (Ram Rahim Wife Harjeet kaur)। गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim Ke Bachche) की दो बेटियां और एक बेटा है।
बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है, जबकि उन्होंने इन दो बेटियों के अलावा एक बेटी को गोद लिया हुआ है। गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी (Ram Rahim Ke Bete Ki Shadi) भठिंडा के पूर्व एमएलए हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूल में हुई है। इनके दो दामाद रूहेमीत और डॉ. शम्मेमीत हैं।
– बाबा रामदेव के पतंजलि की तरह ही राम रहीम (Ram Rahim Ke Products) भी एमएसजी नाम से प्रोडक्ट्स बाजार में बेचते हैं। एमएसजी के पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर में 200 स्टोर हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स में दाल, अनाज, चावल, आटा, देसी घी, मसाले, अचार, जेम, शहद, मिनरल वॉटर और नूडल्स शामिल हैं। बाबा के पास हरियाणा के सिरसा में करीब 700 एकड़ की एग्रीकल्चर लैंड है। वे एक गैस स्टेशन और एक मार्केट कॉम्प्लेक्स भी चलाते हैं।
– डेरा प्रमुख अपनी फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड (Ram Rahim Ki Film Messanger Of God) को लेकर भी चर्चा में रहे। डेरा प्रमुख ने अपनी फिल्म का खुद ही निर्माण और संगीत तैयार किया है।