टीएमसी से निकाले गए विधायक नेता हुमायूं कबीर के बेटे को मुर्शिदाबाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। गोलाम नबी आजाद (रॉबिन) पर पिता हुमायूं कबीर के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) कांस्टेबल जुम्मा खान से मारपीट का आरोप है।
रविवार को जुम्मा खान मुर्शिबादाबद के शक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि घर जाने के लिए छुट्टी मांगने पर गोलाम नबी ने उनके साथ मारपीट की। घटना हुमायूं कबीर कार्यालय में ग्राउंड फ्लोर पर हुई। घटना के वक्त कई सारे लोग मौजूद थे।
वहीं, बेटे की गिरफ्तारी पर हुमायूं कबीर ने कहा कि TMC के इशारे पर हमें निशाना बना रही है। उन्होंने दावा किया कि घटना के बाद शाक्तिपुर इलाके में उनके घर को पुलिस ने घेर लिया। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि के घर को इस तरह के घटिया बहाने से घेरना गलत है।
कबीर ने कहा कि घटना के वक्त वे घर से बाहर थे। बेटे ने घर के पुलिसकर्मी के आने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने नाराज होकर बेटे पर झूठे आरोप लगाए। अवैध तरीके से हिरासत में लिया। मेरे बेटे को तत्काल छोड़ा जाए। नहीं तो 1 जनवरी को मुर्शिदाबाद एसपी ऑफिस का घेराब किया जाएगा।
TMC से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया था। इसका नाम जनता उन्नयन पार्टी रखा है। पार्टी के चुनाव चिन्ह के लिए हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पहली पसंद ‘टेबल’ है। दूसरी पसंद जोड़े गुलाब (ट्विन रोजेज) है।
हुमायूं ने कहा था कि 2026 में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सभी 294 सीटों पर पार्टी के उम्मीवार उतारेंगे। हुमायूं ने कहा था कि उनकी पार्टी सिर्फ आम लोगों के विकास की बात करेगी। उसी आधार पर जनता उन्नयन पार्टी नाम रखा गया है। उन्नयन का मतलब विकास है।
हुमायूं ने कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनाव मैं किंगमेकर बनूंगा। मेरे समर्थन के बिना कोई भी पार्टी सरकार नहीं बना सकती। हुमायूं ने दावा किया कि 2026 में न तो TMC और न ही भाजपा अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा छू पाएगी।


