मणिपुर में हमलावरों ने शनिवार (30 दिसंबर) को सुरक्षा बलों के वाहन पर IED से हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
फिलहाल उनका इलाज 5 असम राइफल्स कैंप में चल रहा है। इधर रविवार दोपहर में भी क्रॉस फायरिंग हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार शाम 3.30 बजे कुकी विद्रोहियों ने आरपीजी का इस्तेमाल करके कमांडो कॉम्प्लैक्स पर हमला किया, जिसमें चार और जवान घायल हो गए।
इस फायरिंग में मोरेह पुलिस कॉम्प्लैक्स के फर्नीचर, दरवाजे और कुछ प्रॉपर्टीज को डैमेज हो गई। रविवार को ही मैतेई और कुकी क्षेत्रों से कौट्रुक और कदंगबल क्षेत्रों में भी क्रॉस फायरिंग की खबरें सामने आई हैं।
रविवार को ही इंफाल ईस्ट के ताबुंगखोक इलाके में दो समूहों के बीच गोलीबारी में एक विलेज वॉलेंटियर घायल हो गया। जब गोलीबारी शुरू हुई तो सी लामयांबा को गांव की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
इससे पहले, टेंग्नौपाल के मोरेह में शनिवार दोपहर 3:30 बजे हुई थी। उपद्रवियों ने पुलिस को उस समय निशाना बनाया, जब वे मोरेह से की लोकेशन पॉइंट (KLP) की ओर बढ़ रहे थे।
4 दिसंबर को इसी जगह में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी।

