दिल्ली शराब नीति केस में AAP सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब वे 27 अक्टूबर तक ज्यूडिशियल कस्टडी में रहेंगे। जज एम के नागपाल ने शुक्रवार को सिंह से कहा- कोर्ट परिसर में ऐसे मामलों का जिक्र न करें, जो केस से जुड़े न हों।
सुनवाई खत्म होते ही संजय सिंह जैसे ही कोर्ट से बाहर आए मीडिया से कहा- मोदी जी इंडिया के नहीं, अडाणी के प्रधानमंत्री हैं। अडाणी के घोटालों की जांच कब होगी। इससे पहले 10 अक्टूबर को हुई सुनवाई के दौरान भी कोर्ट ने संजय सिंह से मीडिया से बातचीत न करने की नसीहत दी थी।


