राहुल गांधी मणिपुर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वे थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं, राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते। उनके मुख में राम और बगल में छुरी है।
राहुल की ये यात्रा पहले दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली थी। दिल्ली में कोहरे के चलते राहुल के विमान ने देर से उड़ान भरी। राहुल के साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद, आनंद शर्मा और राजीव शुक्ला जैसे कई सीनियर नेता मणिपुर पहुंचे।
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर करेगी। इसमें राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

