मुंबई/अतुल्यलोकतंत्र :महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर जाने की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। शहर की सड़कों पर पानी भर गया है और लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठाणे और भिवंडी में हालात खराब हो गए हैं। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती हैं।
मुंबई पुलिस ने का एलर्ट :
मुंबई पुलिस ने कहा कि हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि वे जल-जमाव वाले क्षेत्रों में न जाएं। समुद्र से दूरी बनाए रखें। किसी भी मदद के लिए हमें 100 नंबर पर फोन करें। एयरपोर्ट के अधिकारी ने कहा- खराब मौसम के कारण विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है।
Please Leave a News Review