बिहार विधानसभा चुनाव में NDA और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। कल मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। प्रियंका गांधी मंगलवार को अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर रही हैं।
प्रियंका कल बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को तेजस्वी के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में ज्वाइंट रैली करेंगे।
बिहार चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार हो गया है। पटना में कल (मंगलवार) शाम 4 बजे इसे जारी किया जाएगा, लेकिन इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे।
इधर, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं। तेजस्वी यादव कौन सी दुनिया में हैं।
तिवारी ने कहा- तेजस्वी ने लड़ाई-झगड़ा करके अपना नाम CM फेस के रूप में प्रोजेक्ट करवाया है। हमारे गठबंधन में पहले से मुख्यमंत्री का चेहरा तय है।
18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी यानी करीब 41% पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
बिहार चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन का घोषणापत्र तैयार हो गया है। पटना में कल शाम 4 बजे इसे जारी किया जाएगा, लेकिन इस महत्वपूर्ण मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। घोषणापत्र में सबसे बड़ा वादा तेजस्वी यादव ने किया, जिसके तहत सरकार बनने पर पहली ही कैबिनेट बैठक में 10 लाख स्थाई सरकारी नौकरियां देने का संकल्प लिया गया।
तेजस्वी ने कहा कि तेजस्वी की उम्र कच्ची है, लेकिन जुबान पक्की है। जो कहा वो किया, जो कह रहे हैं वो करेंगे। आप तय कीजिए परिवार में सरकारी नौकरी चाहिए या केवल 10 हजार रुपए चाहिए।
बीजेपी जमुलेबाज पार्टी है। भाजपा-भारतीय जुमला पार्टी है, जो सिर्फ दंगा-फसाद करवाती हैं। हिंदू-मुस्लिमों को लड़वाती हैं। बिहार में बीजेपी को जमीन देने का काम किसी ने किया तो वो नीतीश कुमार थे।


