मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में बुधवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में फंसी एक गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन का तापमान 30°C पार पहुंच रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 10°C से नीचे रहा।
राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हुई। हरियाणा के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 25°C से ऊपर दर्ज किया गया।
पंजाब के लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8°C रहा। राज्य में 16 फरवरी से बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के मुनस्यारी में तापमान माइनस 29°C तक गिर गया। जबकि गंगोत्री में पारा माइनस 23°C रिकार्ड किया गया।
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी धीरे-धीरे कम हो रही है। जयपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.3°C पर पहुंच गया। बाड़मेर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और चूरू समेत 7 शहरों में अधिकतम तापमान 30°C तक पहुंच गया। इधर बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनूं और सीकर में मंगलवार दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे। चूरू और श्रीगंगानगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।भोपाल, इंदौर समेत 15 शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहा। नर्मदापुरम में तापमान सबसे ज्यादा 33 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, रातों में अभी सर्दी बनी हुई है। 11 जिलों में रात का तापमान 10°C से नीचे रहा। शहडोल के कल्याणपुर की रात सबसे सर्द रही। यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री तक गिर गया। प्रदेश के मुनस्यारी में बुधवार सुबह तापमान माइनस 29 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, गंगोत्री में पारा माइनस 23°C और बद्रीनाथ में माइनस 21°C तक पहुंच गया। जबकि हर्षिल और हेमकुंड में -20°C तापमान रहा। इधर केदारनाथ और यमुनोत्री में भी बर्फ पिघलने के कारण ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट की संभावना है।


