अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव है। इसे लेकर देशभर के राम भक्त काफी उत्साहित हैं। गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालु में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई। जब ये जुलूस मस्जिद के पास से गुजर रहा था तब कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया।
भगदड़ मचने के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।
IG वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि तलाशी के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पथराव में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

