अहमदाबाद के साणंद में स्थित कालाना गांव में मंगलवार सुबह दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की। हिंसा का लाइव वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
युवक की पिटाई के बाद पथराव
जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले युवाओं के दो गुटों के बीच पिछले कई सालों से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को लेकर विवाद चल रहा है। इससे सोमवार को भी एक गुट के युवक को दूसरे गुट के युवकों ने पीट दिया था। इसके बाद दोनों तरफ से दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोगों की संख्या बढ़ गई और एक-दूसरे पर जमकर पथराव होने लगा। किसी तरह हालात काबू में हुए।
मंगलवार सुबह फिर भिड़े
मंगलवार सुबह दोनों दलों के बीच फिर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस की कई टीमें गांव पहुंचीं और हालात को काबू में लिया। फिलहाल गांव में शांति है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है।
अहमदाबाद में पुलिस अफसर ने एक महिला को बीच सड़क पर पीट दिया। महिला की गलती इतनी थी कि उसके हाथ से पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड गिर गया था। इससे भड़के अफसर ने महिला को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी आंख से खून निकलने लगा।अहमदाबाद में पुलिस अफसर ने एक महिला को बीच सड़क पर पीट दिया। महिला की गलती इतनी थी कि उसके हाथ से पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड गिर गया था। इससे भड़के अफसर ने महिला को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी आंख से खून निकलने लगा।


