सुरेन्द्र सिंह की अर्थी को स्मृति ईरानी ने कंधा दिया, परिजनों को ढांढस बंधाया

अतुल्यलोकतंत्र/अमेठी: भाजपा नेत्री स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की गाेली मारकर हत्या कर दी है। सांसद स्मृति ईरानी अमेठी पहुंच गई हैं। वहां सुरेन्द्र सिंह के परिजनों को ढांढस बंधाया। सुरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित किए । इसके बाद पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर स्मृति ईरानी के आंखों में से आंसू निकल रहे थे।

अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक दया राम ने बताया कि जामो थाना क्षेत्र के बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदामशों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त रास्ते में सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत मे लिया गया है, घटना की जांच जारी है।

सुरेंद्र के भाई नरेंद्र सिंह और बेटे अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्मृति इरानी के चुनाव में लगातार वे सक्रिय रहे, स्मृति को जिताने में सुरेंद्र की काफी अहम भूमिका थी। राहुल गांधी के हारने से कई कांग्रेसी नाराज थे। बेटे अभय ने बताया कि स्मृति इरानी की जीत को लेकर हम लोग जश्न भी मना रहे थे, जो कई कांग्रेस समर्थकों को अच्छा नहीं लगा। कहीं ना कहीं राजनीतिक द्वेष के

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video