फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय अटल कमल में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक जगदीश नायर, महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी टीना बेंटिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, चौधरी प्रवीण गर्ग, पूर्व जिला महामंत्री आर एन सिंह, वजीर सिंह डागर, पार्षद गण आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ और राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ । बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, आत्मनिर्भर भारत, एसआईआर, अटल स्मृति वर्ष तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहाँ हर कार्यकर्ता पूरे वर्ष समर्पण और निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करता है। इसी मजबूत संगठनात्मक आधार के कारण भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। भाजपा में प्रत्येक नेता स्वयं को पहले एक कार्यकर्ता मानता है—यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महान विचारकों की राष्ट्रवादी विचारधारा को मंत्र बनाकर भारत को विश्व पटल पर सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। भाजपा ने जनता का विश्वास जीता है, और इसी विश्वास के बल पर केंद्र और प्रदेश में भाजपा की तीन बार लगातार सरकारें बनी हैं। एसआईआर विषय पर बोलते हुए श्री पुनिया ने कहा कि लगातार चुनावी पराजयों से हताश होकर कांग्रेस अब झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। देश के यशस्वी गृह मंत्री श्री अमित शाह ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को देश की जनता के सामने पूरी तरह उजागर कर दिया है। एसआईआर की प्रक्रिया का उद्देश्य किसी भी पात्र मतदाता का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि अपात्र, फर्जी या दोहरे नामों को हटाकर लोकतंत्र की पवित्रता बनाए रखना है।
श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस के पास न तो विकास का कोई विजन है और न ही जनता को देने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा, इसलिए वह बार-बार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन झूठ को कितनी भी बार दोहराया जाए, वह सच नहीं बन सकता—और देश की जनता अब यह भली-भांति समझ चुकी है। श्री पूनिया ने अटल स्मृति वर्ष पर बोलते हुए कहा कि 24 दिसम्बर को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा पंचकुला में अटल जी की 51 फुट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माता थे। उनकी दूरदर्शिता, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था, सुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा ने भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानित राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखी। पूर्व शिक्षा मंत्री ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति और उनके विचारों को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में इस वर्ष को अटल स्मृति वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर, उनके आदर्शों, नीतियों और सुशासन की परंपरा को जन-जन तक पहुँचाने हेतु अटल शताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिले भर में विविध जनसंपर्क, वैचारिक और सेवा-आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाएँ। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बैठक के दौरान जिले की विस्तृत संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला संगठनात्मक रूप से प्रदेश में एक आदर्श उदाहरण बनकर उभरा है। फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण संगठनात्मक दृष्टि से फरीदाबाद सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि जिले के सभी 877 बूथों पर संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह तैयार है, सभी बूथों पर बीएलए-2 का गठन हो चुका है तथा पिछले छह महीनों से मन की बात कार्यक्रम नियमित रूप से प्रत्येक बूथ पर सुना जा रहा है । श्री रामपाल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए संगठन विस्तार को और गति देने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना, जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, हरेन्द्र भड़ाना, भारती भाकुनी, पंकज सिंगला, विक्रम अरुआ, मुकेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, महामंत्री मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद, प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक, संगठन से जुड़े अनुभवी नेता एवं सैकड़ों समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


