मुंबई। महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाओं को बृहस्पतिवार सुबह क्षेत्र में भारी बारिश और एक नदी में उफान के बाद निलंबित करना पड़ा, जिससे करीब छह हजार रेल यात्रीफंस गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर व्यवधान के कारण नौ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया, उन्हें गंतव्य से पहले रोका गया है या रद्द कर दिया गया है। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर सुरक्षित स्थानों पर हैं और उनके अंदर मौजूद यात्री भी सुरक्षित हैं। उन्हें खाने-पीने का सामान मुहैया कराया जा रहा है।
भारी बारिश के कारण कोंकण रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित, करीब छह हजार यात्री फंसे
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


