अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी उम्मीदवारी तय कर रहे हैं लेकिन इस बीच चौंका देने वाली खबर से हड़कंप मच गया है। दरअसल, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है। लेकिन यदि ऐसा होता है तो प्रदेश की सियासत में बड़ा असर दिखाई देगा।