Naxal Martyrs Week : नक्सलियों के शहीद सप्ताह (Naxal Saheed Saptah Kab Hai) को देखते हुए नक्सली प्रभाव वाले जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। नक्सली इस दौरान अपने मारे गए साथियों की शहादत का सप्ताह मनाते हैं और इस दौरान विध्वंसक गतिविधियों को भी अंजाम देते हैं। झारखंड में नक्सल संगठनों ने 28 जुलाई से तीन अगस्त (28 July To 3 August) तक शहादत सप्ताह का एलान किया है जिसे देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। इस दौरान नक्सली चारू मजूमदार अमर रहे हैं। वीर कन्हाई अमर रहें। आदि नारे लगाते हैं। ग्रामीणों को जुटाकर सरकार और पुलिस के खिलाफ जहर उगालते हैं और विध्वंसक गतिविधियों की रणनीति बनाते हैं। आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ व झारखंड के कुछ इलाकों (Naxalite States) में नक्सलियों का प्रभाव माना जाता है। दावा किया जाता है कि नक्सलवाद का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और यह 22 राज्यों के 220 जिलों तक फैल चुका है। जिसमें 65 जिले बुरी तरह प्रभावित माने जाते हैं।
कब है नक्सल शहीद सप्ताह, सबसे बड़ा नक्सली नेता कौन, राज्यों में हाई अलर्ट
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment

