वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस (WHC) ने शुक्रवार 24 नवंबर को हिंदुइज्म यानी हिंदूवाद शब्द का त्याग करने की घोषणा की। इसकी जगह पर हिंदुत्व और हिंदू धर्म शब्दों को अपनाया गया है, जो सनातन धर्म का भाव जगाते हैं।
वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस के तीसरे संस्करण में कहा गया कि ‘हिंदू’ शब्द बहुत विस्तृत है। ये जिन चीजों को दर्शाता है, जिन बातों को अपने अंदर समाहित करता है, उन्हें बताने के लिए ‘हिंदुत्व’ शब्द सबसे सही है।वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस का आयोजन हर चार साल में होता है। वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन ने इस बार कार्यक्रम को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में ऑर्गेनाइज किया है। 24 नवंबर को शुरू हुआ प्रोग्राम 26 नवंबर तक चलेगा।

