योगी बोले- जनता ने 2017 में भ्रष्टाचारियों को चुना नहीं, हमने 5 वर्षों के दौरान बख्शा नहीं

उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साथ रहे हैं। एक बार फिर से अपने ट्वीट के जरिए योगी आदित्यनाथ में अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने 10 मार्च 2022 को एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाने का दम भी भरा है। अपने ट्वीट में योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि जनता ने 2017 में भ्रष्टाचारियों को चुना नहीं, हमने विगत 5 वर्षों के दौरान भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं! 10 मार्च, 2022 के बाद भी फिर से यही होगा…इससे पहले आज सुबह ही योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर एक और ट्वीट के जरिए ही हमला किया था। अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि ऐसे लोगों की शिक्षा, दीक्षा और दृष्टि के बारे में क्या ही कहा जाए। अपने ट्वीट में योगी ने सपा अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए लिखा कि जिन्हें पाकिस्तान दुश्मन नहीं लगता, जिन्ना दोस्त लगता है। उनकी शिक्षा-दीक्षा और दृष्टि पर क्या ही कहा जाए। उन्होंने इसी ट्वीट में कहा, वह स्वयं को समाजवादी कहते हैं, लेकिन सत्य यही है कि इनके नस-नस में तमंचावाद दौड़ रहा है।

योगी ने एक अन्य ट्वीट में विपक्ष को मुद्दा विहीन करार देते हुए कहा, एक कहावत है। करें न धरें, तरकश पहने फिरें… पूरे विपक्ष का यही हाल है! सत्ता में रहे तो कुछ करा न धरा, अब चुनाव के समय सब तरकश पहने फिर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक अखबार को दिए गए साक्षात्कार में कहा था,‘‘ भारत का असल दुश्मन चीन है, पाकिस्तान तो राजनीतिक दुश्मन है। मगर भाजपा वोट बैंक की राजनीति के लिए सिर्फ पाकिस्तान पर ही निशाना साधती है।’’  भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अखिलेश के इस बयान की तीखी आलोचना की थी।

 

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video