जे डी यू के आने की पहल पर महागठबंधन विचार करेगा: राबड़ी

पटना/अतुल्य लोकतंत्र: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) के महागठबंधन में आने पर कोई ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर (जे डी यू) महागठबंधन में आने की पहल करता है तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।

राजद की नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार की रात एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों द्वारा नीतीश के महागठबंधन में शामिल होने के एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “अगर नीतीश कुमार महागठबंधन में आने की पहल करते हैं तो महागठबंधन इस पर विचार करेगा।”

उन्होंने कहा कि नीतीश के महागठबंधन में आने पर उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी शामिल हुए थे।

उल्लेखनीय है कि राजद के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने इससे पहले भाजपा को पछाड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ आने की अपील की थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में बिना नीतीश कुमार का नाम लिए कहा, “नीति यही कहती है कि भाजपा को पछाड़ने के लिए सभी को एक साथ आना चाहिए। इसमें कहीं छंटाऊं और चुनने-बिनने की बात नहीं होनी चाहिए।”

राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान कि, ‘नीतीश के महागठबंधन में सभी रास्ते बंद’ के विषय में याद दिलाने पर सिंह ने अपने अंदाज में कहा, “कहीं कोई लिखकर दिया है। यह समय की बात है।”

उल्लेखनीय है कि राजग में शामिल (जे डी यू) के केंद्र में सांकेतिक रूप से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर नीतीश नाराज बताए जा रहे हैं। इस प्रस्ताव के बाद (जे डी यू) नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video