दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी बोले, वे मस्जिदों का सर्वे करावाएंगे

Deepak Sharma

नई दिल्ली/अतुल्यलोकतंत्र: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे मस्जिदों का सर्वे कराएंगे। सांसद तिवारी ने कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्र में मस्जिदों का सर्वे कराएंगे।

उन्होंने अन्य सार्वजनिक स्थलों के सर्वे की भी बात कही। इससे पहले पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने भी मस्जिदों के सर्वे की मांग उठाई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को चिट्ठी लिखकर शिकायत दर्ज कराई कि मस्जिदों के सर्वे की बात उठाने के चलते उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है ।

Leave a Comment