दिल्ली से कटरा तक वंदे भारत का ट्रायल रन शुरू

नई दिल्ली/अतुल्यलोकतंत्र: वैष्णो माता के भक्तों को भारतीय रेलवे जल्द ही एक बड़ी सौगात देने वाली है। रेलवे की महत्वाकांक्षी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi to Katra Vande Bharat Express) का दिल्ली से कटरा के बीच ट्रायल रन सोमवार को शुरू हो गया।

दिल्ली से कटरा तक वंदे भारत का ट्रायल रन शुरू

Delhi to Katra Vande Bharat Express ट्रायल रन शुरू
Delhi to Katra Vande Bharat Express ट्रायल रन शुरू

इस ट्रेन के शुरू होने पर दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा करने वालों का काफी समय बचेगा। पहले जहां इन दोनों स्थानों के बीच की दूरी 12 घंटे में तय होती थी, वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने पर यात्रा का समय घटकर मात्र 8 घंटे रह जाएग। दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना हुई वंदे भारत।

Vande Bharat from Delhi to Katra ट्रायल के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेश के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जुलाई यानी सोमवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6 बजे रवाना हुई।

  • अंबाला पहुंचने का टाइम सुबह 08:10
  • लुधियाना पहुंचने का टाइम 09:19 रहा।
  • जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का इसका टाइम 12:30 बजे है
  • दोपहर 2 बजे तक कटरा पहुंचेगी।

Vande Bharat from Delhi to Katra वापसी में यह 3 बजे कटरा से चलकर

  • 4:13 बजे जम्मू,
  • शाम 7:32 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

Vande Bharat from Delhi to Katra Start trial run ट्रेन अपने ट्रायल के दौरान लुधियाना में ही ठहर जाएगी। इसके बाद यह मंगलवार 23 जुलाई को सुबह 11:00 लुधियाना रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। इसी कड़ी में दोपहर 12:14 बजे अंबाला पहुंचेगी और 14:26 पर दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रायल सफल होने के बाद ही इस ट्रेन को चलाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसी के बाद ट्रेन की टाइमिंग एवं अन्य चीजों के बारे में सटीक जानकारी मिलेगी।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video