logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: क्या है भूकंप से निपटने की हमारी तैयारी : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » क्या है भूकंप से निपटने की हमारी तैयारी : ज्ञानेन्द्र रावत
Delhi

क्या है भूकंप से निपटने की हमारी तैयारी : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 26 September, 2019
By Deepak Sharma
3.8k Views
Share
10 Min Read
SHARE
बीती 24 सितम्बर को पाक अधिकृत कश्मीर में आये 5.8 रिएक्टर पैमाने के भूकंप से भारी तबाही हुई। भूकंप का केन्द्र पाक अधिकृत कश्मीर में पंजाब प्रांत के मीरपुर के समीप पहाड़ी शहर झेलम के निकट जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था। इसमें जानकारी के अनुसार तकरीब 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान मीरपुर जिले में हुआ।
बहुतेरे मकान ढह गए, सड़कें बुरी तरह फट कर छतिग्रस्त हो गईं, उनमें कई-कई फीट की चैड़ी दरारें आ गईं, कई वाहन पलट गए और कारें सड़कों में आई दरारों में समा गईं। नतीजतन आपात स्थिति की घोषणा करनी पड़ी। इससे दिल्ली एनसीआर समेत जम्मू कश्मीर, उत्तराखण्ड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में तकरीब आठ से दस सैकेंड तक भूकंप के भारी झटके महसूस किये गए। वह बात दीगर है कि यहां जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप से अफगानिस्तान या भारत में भले ही जानमाल का नुकसान न हुआ हो लेकिन इतना तय है कि भारत में भूकंप के खतरे से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। इसे किसी भी कीमत पर दरगुजर नहीं किया जा सकता।
इसमें कोई दो राय नहीं भले दावे कुछ भी किये जायें असलियत यह है कि भूकंप के खतरे से निपटने की तैयारी में हम बहुत पीछे हैं। दरअसल भूकंप! एक ऐसा नाम है जिसके सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हंै। उसकी विनाश लीला की कल्पना मात्र से दिल दहलने लगता है और मौत सर पर मंडराती नजर आती है। गौरतलब है कि आज से कुछेक बरस पहले संप्रग सरकार के तत्कालीन केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने कहा था कि इस आपदा का कभी भी सामना करना पड़ सकता है और हालात यह हैं कि अभी स्थानीय प्रशासन-सरकार उसका पूरी तरह मुकाबला करने में अक्षम है, ने देशवासियों की नींद हराम कर दी थी। तब से देशवासी वह हर पल यही सोचते रहते हैं कि यदि एैसा हुआ तो उन्हें कौन बचायेगा? जाहिर सी बात है कि इन हालात में सरकार तो उन्हें बचा पाने में कतई सक्षम नहीं है। कारण उसने तो पहले ही हाथ खड़े कर दिए हैं और चेतावनी देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली है। मौजूदा सरकार भी इस बारे में कुछ खास कर पाने में नाकाम रही है।
यह कटु सत्य है कि मानव आज भी भूकंप की भविष्यवाणी कर पाने में नाकाम है। अर्थात भूकंप को हम रोक नहीं सकते लेकिन जापान की तरह उससे बचने के प्रयास तो कर ही सकते हैं। जरूरी है हम उससे जीने का तरीका सीखें। हमारे देश में सबसे बड़ी विडम्बना यह है कि लोगों को भूकंप के बारे में बहुत कम जानकारी है। फिर हम भूकंप को दृष्टिगत रखते हुए विकास भी नहीं कर रहे हैं। बल्कि अंधाधुंध विकास की दौड़ में बेतहाशा भागे ही चले जा रहे हैं। दरअसल हमारे यहां सबसे अधिक संवेदनशील जोन में देश का हिमालयी क्षेत्र आता है। हिन्दूकुश का इलाका, हिमालय की उंचाई वाला और जोशीमठ से उपर वाला हिस्सा, उत्तरपूर्व में शिलांग तक धारचूला से जाने वाला, कश्मीर का और कच्छ व रण का इलाका भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन-5 में आते हैं।
इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली, जम्मू और महाराष्ट्र् तक का देश का काफी बड़ा हिस्सा भूकंपीय जोन-4 में आता है जहां हमेशा भूकंप का काफी खतरा बना रहता है। देखा जाये तो भुज, लातूर और उत्तरकाशी में आए भूकंप के बाद यह आशा बंधी थी कि सरकार इस बारे में अतिशीघ्र कार्यवाही करेगी। लेकिन हुआ क्या? देश की राजधानी दिल्ली सहित सभी महानगरों में गगनचुम्बी बहुमंजिली इमारतों, अट्टालिकाओं कीध्ण् श्रृंखला शुरू हुई जिसके चलते आज शहर-महानगरों-राजधानियों और देश की राजधानी में कंक्रीट की आसमान छूती मीनारें ही मीनारें दिखाई देती हैं और यह सब बीते पंद्रह-बीस सालों के ही विकास का नतीजा है। जाहिर सी बात है कि इनमें से दो प्रतिशत ही भूंकप रोधी तकनीक से बनायी गई हैं। क्या इनके निर्माण में किसी नियम-कायदे-कानूनों का पालन किया गया है। इस बारे में सरकार क्या स्पष्टीकरण देगी। यही बहुमंजिली आवासीय इमारतें आज भूकंप आने की स्थिति में हजारों मानवीय मौतों का कारण बनेंगी।
गौरतलब है कि समूची दुनिया की तकरीब 90 फीसदी जनता आज भी भूकंप संभावित क्षेत्र में गैर इंजीनियरी ढंग यानी पुराने तरीके से बने मकानों में रहती है जिसकी वजह से भूकंप आने की दशा में सर्वाधिक जनधन की हानि होती है। इसलिए भूकंप से बचने की खातिर ऐसे मकानों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारे यहां जहां अशिक्षा, गरीबी, भुखमरी, बढ़ती आबादी, आधुनिक निर्माण सम्बंधी जानकारी, जागरूकता व जरूरी कार्यकुशलता का अभाव है, इससे जनजीवन की हानि का जोखिम और बढ़ गया है। ऐसी स्थिति में पुराने मकान तोड़े तो नहीं जा सकते लेकिन भूकंप संभावित क्षेत्रों में नये मकानों को हल्की सामग्री से बना तो सकते हैं। जहां बेहद जरूरी है, वहां न्यूनतम मात्रा में सीमेंट व स्टील का प्रयोग किया जाये, अन्यत्र स्थानीय उपलब्ध सामग्री का ही उपयोग किया जाये, पांरपरिक निर्माण पद्धतियों में केवल वही मामूली सुधारों का समावेश किया जाये जिनको स्थानीय कारीगर आसानी से समझकर प्रयोग में ला सकंे। भवन निर्माण से पहले भूकंपरोधी इंजीनियरी निर्माण दिशा-निर्देशिका का बारीकी से अध्ययन करें व भवन निर्माण उसके आधार पर करें। इसमें मात्र 5 फीसदी ही अधिक धन खर्च होगा, अधिक नहीं। यह जान लें कि भूकंप नहीं मारता, मकान मारते हैं। इसलिए यह करना जरूरी हो जाता है।
संकट के समय खतरों के बारे में जानना व उसके लिए तैयार रहना चाहिए। उसके लिए सबसे पहले सरवायवल किट तैयार रखें, घर की नीवों व ढांचों की जांच करें, पानी के टिनों, सिलिन्डरों व ऊंचे फर्नीचरों को पीछे से बांधकर रखें, चिमनियों, फायर प्लेसिज को घर के अन्य सामान के साथ सुरक्षित करें व यह जांच लें कि ढलान स्थल तथा रुकाव करने वाली दीवारें टिकाऊ हैं। इनके साथ कुछ जरूरी वस्तुएं जैसे टार्च, मोमबत्तियां, माचिस, ट्रांजिस्टर, रेडियो, प्राथमिक उपचार की किट हमेशा तैयार रखें, खाद्य सामग्री व पीने के पानी का भंडार रखें तथा कांच की खिड़की और गिरने वाली सभी वस्तुओं से दूर रहें। भूकंप आने पर तुरंत खुले स्थान की ओर भागें, यदि न भाग सकें तो दरवाजे की चैखट के सहारे बीच में, पलंग, मेज के नीचे छिप जायें ताकि ऊपर से गिरने वाली वस्तु की चोट से बच सकें। यदि वाहन पर सवार हैं तो उसे सड़क किनारे खड़ाकर उससे तब तक दूर खड़े रहें जब तक कि आप आश्वस्त न हो जायंे कि अब खतरा टल गया है। भूकंप वाले क्षेत्र को देखने न जायें, कारण वहां ध्वस्त ढांचा कभी भी गिर सकता है और आप उसकी चपेट मे आ सकते हैं, घायल हो सकते हैं और दबकर मौत के मुंह में भी जा सकते हैं। इसमें दो राय नहीं कि भूकंप से हुए विध्वंस की भरपाई असंभव है। भूकंप के बाद के हल्के-सामान्य झटके धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैं लेकिन उसके बाद गैस के रिसाव होने, धमाके होने और भूजल के स्तर में बदलाव, सामान्य प्रक्रिया के तहत मलेरिया, अतिसार आदि अनेकों बीमारियों को जन्म देता है। उनका उपचार जरूरी होता है लेकिन अस्पताल इसके लिए तैयार नहीं होते। यह एक आम बात है। इसलिए स्वास्थ्य सम्बंधी एहतियात बरतना जरूरी होता है। पानी जब भी पियें, उबाल कर पियें, उसमें क्लोरीन की गोलियों का इस्तेमाल करें। समीप के हैंडपंप आदि जल स्रोतों को साफ रखें ताकि भूजल प्रदूषित न हो सके। बच्चों को रोग निरोधी टीके लगवायें व साफ शौचालयों का इस्तेमाल करें। इस बात का ध्यान रखें कि देश ही नहीं दुनियां में संयुक्त राष्ट्र के नियमों के मुताबिक बचाव नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है और देशवासी मौत के मुहाने पर खड़े हैं। इसलिए उन्हें खुद कुछ करना होगा, सरकार के बूते कुछ नहीं होने वाला, तभी भूकंप के साये से कुछ हद तक खुद को बचा सकेंगे। स्थिति की भयावहता को सरकार खुद स्वीकार भी कर चुकी है। निष्कर्ष यह कि भूकंप से बचा जा सकता है लेकिन इसके लिए समाज,सरकार,वैज्ञानिक और आम जनता सबको प्रयास करने होंगे।
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article NHPC और हिमाचल सरकार के बीच 449 मेगावाट की डूगर जल विद्युत परियोजना का समझौता
Next Article BJP कार्यालय पर हुआ कमल शक्ति महिला मोर्चा का सम्मेलन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Former MLA Anand Kaushik merged into the five elements.
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व विधायक आनंद कौशिक
Faridabad
The Municipal Corporation will prepare a calendar of various festivals throughout the year: Mayor
पूरे साल विभिन्न प्रकार के फेस्टिवल का कैलेंडर तैयार करेगा नगर निगम : महापौर
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

AIMA MAy MAT
DelhiJob and Education

AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक

2.1k Views
4 months ago
Opposition is expert in shooting itself in the foot: Modi
Delhi

विपक्ष अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने में माहिर: मोदी

633 Views
7 months ago
Delhi School Closed
DelhiEducation

7 नवंबर को दिल्ली के स्कूल बंद कर दिए गए; विवरण यहां देखें।

890 Views
1 year ago
Delhi

राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह 16 नवंबर को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित किया जाएगा ,राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ (आरपीएम) का ऐलान

1k Views
1 year ago
हर्ष विहार चाकू से हमला
DelhiNational News

​​​​​​​दिल्ली हर्ष विहार में बीच सड़क दो भाइयों पर चाकू से हमला

1.1k Views
1 year ago
बिना ऑपरेशन मोतियाबिंद का इलाज - Cataract Treatment without Surgery in India
DelhiHealth

मोतियाबिंद का इलाज बिना ऑपरेशन/ सर्जरी के: क्या यह संभव है?

6k Views
2 years ago
भारत में कैंसर के इलाज में देखभाल के अंतर को कम करने के लिए टियर दो शहरों में ऑन्कोलॉजी सेवाओं का विस्तार
Delhi

भारत में कैंसर के इलाज में देखभाल के अंतर को कम करने के लिए टियर दो शहरों में ऑन्कोलॉजी सेवाओं का विस्तार

1.4k Views
2 years ago
CBI Raid Fake Call center
AgricultureDelhiGujaratGurugram गुरुग्रामNational NewsNoida

CBI Raid Fake Call center – की छापेमारी, 2 करोड़ जब्त, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी

2.2k Views
2 years ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
2 days ago
The Supreme Court said that the time has come to implement the UCC, and Parliament should decide.
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे
6 days ago
Delhi Liquor Policy Case: High Court issues notice to all 23 accused
दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट का सभी 23 आरोपियों को नोटिस
6 days ago
Petition in Supreme Court to consider onion and garlic as Tamasic
सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका
6 days ago
Opposition creates ruckus in both houses over Iran war, demands discussion
ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, चर्चा की मांग
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account