|
Atulya Loktantra News/संदीप डाबला
झज्जर: डीज़ल ,पैट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतें, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, घोटाले और तीनों काले कृषि कानूनों व केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानून न बनाने के खिलाफ जिला झज्जर के कांग्रेसी नेता 24 फरवरी को झज्जर में विरोध प्रदर्शन करेंगे ।
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश डाबला ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद डॉ सुशील इंदौरा की देखरेख में 24 फरवरी को सुबह 11:30 बजे अम्बेडकर चौक के पास इक्कठे होकर पुराने बस अड्डे तक पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, यूथ कांग्रेस ,NSUI, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सभी प्रत्याशी पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य व पार्टी की नीतियों में विश्वास रखने वाले आमजन भाग लेंगे।
|
डीजल पट्रोल व गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस 24 को करेगी विरोध प्रदर्शन
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


