•youth wing के प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा के नेतृत्व में सैंकड़ों युवा AAP में शामिल
पलवल( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल/ आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा के नेतृत्व में पलवल में रविवार को सैकड़ों युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंस बाल्यान ने की। कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण हुड्डा ने कहा कि भारत को नंबर एक देश बनाने के लिए आम आदमी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनते ही बड़ी संख्या में युवा पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के हर कोने में युवा आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में गठबंधन सरकार लूट की सरकार बन गई है। तमाम वर्गों का शोषण किया जा रहा है। युवाओं के साथ नौकरी के नाम पर धोखा हो रहा है। युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी निगम चुनावों और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए जल्द की बेहतरीन संगठन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं की उचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज राव, जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर जिला, उपाध्यक्ष हरेन्दर आर्या, उपाध्यक्ष रामवीर चौहान पूर्व युवा जिला अध्यक्ष टेकचंद चौहान एडवोकेट राजदीप ,महेश क्रांतिकारी जितेंद्र कटेसरा व चंद्रशेखर रावत, विनय शर्मा, रवि तेवतिया, मनोज रावत, रणवीर सिंह, राजदीप सिंह,महेश क्रन्तिकारी, दीपकसौरोत मुख्य रूप से मौजूद रहे।

