पलवल, 24 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज करोड़ों रूपए की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं को उद्घाटन किया। इसी कड़ी में आज पलवल जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर विधायक दीपक मंगला,उपायुक्त नेहा सिंह, सी ई ओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, प्रबंधक एम डी शुगर मिल शशि वसुन्धरा , सी टी एम दिवजा , जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, किरण पाल खटाना,महेंद्र भड़ाना,प्रवीण ग्रोवर भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पलवल जिले में 24 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से 4 परियोजनाओं जिनमें 2 के उद्घाटन व 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। पलवल डिस्ट्रब्यूटरी 10 करोड़ 37 लाख रूपए की लागत से बनकर तैयार हुई है। इसका उद्घाटन किया गया है।
इसी तरह राजकीय सीनियर सेकिंडरी स्कूल बघोला में 2 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से नए भवन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि 2 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है जिनमें गांव जैंदापुर में 66 के.वी सबस्टेशन 10 करोड़ 5 लाख रूपए की लागत से बनाने का शिलान्यास किया गया।
वहीं गांव पंगौड़ से नंगला भीखू लिंक रोड़ 1 करोड़ 4 लाख रूपए की लागत से बनाया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद चहुमुंखी विकास हो रहा है। हरियाणा प्रदेश में विकास का पहिया घूम रहा है।


