पलवल / पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जुआ एवं सट्टा खाई करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हुए हैं। इस कड़ी में सीआईए पलवल प्रभारी P/SI दीपक गुलिया टीम ने सट्टा खाई वाली करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ₹51720 रुपए की नगदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए पलवल प्रभारी P/SI दीपक गुलिया के अनुसार गत दिनांक 15 मई को एएसआई लक्ष्मण सिंह टीम साथ अलावलपुर चोक पलवल मोजुद था जहां उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि देवराज उर्फ कालू निवासी जवाहार नगर कैम्प कालोनी पलवल जो सब्जी मंडी पलवल में अपनी किराये की दुकान में सटटा खाईवाली का काम कर रहा है और अपने साथ सट्टा खाईवाली करने के लिए 3 आदमी रखे हुए है जो नोटो के हिसाब से सट्टा खाईवाली करते है। टीम ने तुरंत मौका पर नकली ग्राहक जरिये दबिश देकर 4 व्यक्तियों को सरेआम सट्टा खाई वाली करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपीयान की पहचान हरिओम उर्फ हरिशंकर निवासी तुहीराम कालोनी पलवल, विजय कुमार निवासी कैम्प कालोनी पलवल, सतीश निवासी गांव बडौली थाना चान्दहट वा देवराज उर्फ कालू निवासी जवाहार नगर कैम्प कालोनी पलवल के रूप में हुई है।
जांच इकाई के द्वारा आरोपियों से 51720/- रूपये 4 सट्टा पर्चा वा 4 बाल पैन बरामद की गई हैं।
उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग थाना कैंप पलवल में पंजीबद्ध कर कार्यवाही अमल में लाई गई है।


