• आगरा कैनाल के साथ पलवल से वाया भिडूकी कोसीकला तक रोड बनाने की मांग
Palwal ( अतुल्य लोकतंत्र ) मुकेश बघेल/ हरियाणा विधानसभा का सत्र जैसे ही आरंभ हुआ पलवल के विधायक दीपक मंगला ने गांव देहात की दूरी कम करने को लेकर पलवल की आवाज जोरदार ढंग से उठाई इसमें उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से मांग की पलवल के किठवाडी से गांव रसूलपुर छज्जूनगर होशंगाबाद लूलवाड़ी अमरोली अच्छेजा बाता खांबी भैंडोली भीड़ूकी आदि से होते हुए कोसीकला तक आगरा कैनाल जाती है उसके साथ साथ पक्का रोड बनाया जाए जिससे पलवल को एक बाईपास जैसी सुविधा मिल जाए जिससे पलवल में जाम लगने की समस्या का काफी हद तक निराकरण हो जाएगा उन्होंने कहा कि रसूलपुर आरोबी पर पहले से काम चालू है और अगर यह रास्ता बन जाता है तो गांव देहात की दूरी कम होगी इन इलाकों के गांवों में एक दूसरे की रिश्तेदारी हैं और आना जाना लगा रहता है जिसके लिए उन्हें पलवल और दूसरे शहरों का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
इस रास्ते से उनको एक सीधा रास्ता मिल जाएगा और आवागमन में सुविधा रहेगी और यह रास्ता पलवल विधान सभा होडल विधानसभा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा इस पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल ने आश्वस्त किया कि ईसकी फीजिबिलिटी चेक कराई जाएगी और क्योंकि आगरा कैनाल का स्वामित्व उत्तर प्रदेश सरकार के पास है उत्तर प्रदेश सरकार से बात करके एनओसी लेकर इस कार्य को पूर्ण कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा ।


