गुरुग्राम, कोरोना महामारी से प्रभावित हुई आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों ने भी काम करना शुरु कर दिया है, ताकि कोरोना से उत्पन्न हुई भयावह स्थिति से उभरा जा
सके। इसी क्रम में वीरवार को बाघ बकरी टी समूह ने सोहना रोड स्थित वाटिका
सिटी में चाय लाउंज लॉन्च किया है। यह समूह का 11वां लाउंज है।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए समूह के कार्य निदेशक पराग देसाई का
कहना है कि उन्होंने कल्पना की थी कि चाय के शौकीनों को एक ही छत के नीचे
सभी प्रकार की चाय उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए उन्होंने गुडग़ांव को ही
चुना है। उन्होंने बताया कि चाय लाउंज में दार्जिलिंग, असम ऑर्गेनिक
फ्लेवर्ड, नीलगिरि व ओलांग चाय की विभिन्न किस्में उपलब्ध कराई गई हैं,
ताकि चाय के शौकीन इनका भरपूर आनंद ले सकें। उनका कहना है कि कोरोना काल
के बाद उन्होंने हिम्मत जुटा कर चाय लाउंज लॉन्च किया है।
कोरोना से बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटे प्रतिष्ठान : पराग देसाई
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


