पलवल/ अतुल्य लोकतंत्र डेस्क। युवा समाजसेवी आर्य पवन कुमार भूटानी ने अपनी दादी स्व यशोदा बाई , माता स्व ईश्वर भूटानी एवं अपने पिता स्व कृष्ण कुमार भूटानी की प्रथम पुण्य तिथि पर नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैंप थाना प्रभारी सत्यनारायण व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम पंजाबी धर्मशाला में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन समस्त भूटानी परिवार जिसमें लाजपत राय भूटानी,नेहा भूटानी ,विवेक भूटानी, सायबा भूटानी एवं ईश फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।वहीं शिविर के संयोजक विकास मित्तल अल्पना मित्तल पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज थे।


