फरीदाबाद, 01 जून । पुलिस चौकी संजय कॉलोनी और उनकी टीम ने 26 वर्षीय महिला और नाबालिक 8 वर्षीय बच्चे को तलाश करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 मई 2021 को उनको सूचना मिली थी कि उनके एरिया से एक 26 वर्षीय महिला अपने 8 वर्षीय बेटे सहित लापता हो गई है, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कानून के तहत मामला थाना मुजेसर में दर्ज कर टीम गठित कर मां बेटे की तलाश करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पुलिस टीम ने अपने सूत्रों एवं तकनीकी के माध्यम से गुमशुदा महिला और बच्चे को सकुशल दिल्ली से बरामद करने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने आज दोनों मां-बेटे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है जिस पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
लापता मां बेटे को दिल्ली से तलाश कर पुलिस ने परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


