फरीदाबाद, 26 जुलाई। स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर में करोड़ों रुपए के घोटाले हो गए, मगर काम नही हुए। उक्त विचार आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धरमवीर भड़ाना ने वार्ड नं 12 के एनएच 2 में प्रदर्शन के दौरान कहे। आम आदमी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मंगलवार को एनएच 2 में मोहनसिंह भाटिया के निवास पर तकरीबन 500 मीटर एरिया में भरे सीवर के पानी एवं जल भराव को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। भड़ाना ने कहा कि आज पूरे फरीदाबाद में दयनीय हालत हैं। लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। नगर निगम फरीदाबाद में सैंकड़ों करोड़ रूपए अधिकारियों द्वारा सरकार के नुमाइंदों के साथ मिलकर डकार लिए जाते हैं। मगर, पूरा फरीदाबाद शहर विकास कार्यों को तरस रहा है। वार्ड नं 12 में सीवर का गंदा पानी भरा हुआ है, मगर न तो कोई विधायक, न पार्षद, न पूर्व पार्षद लोगों की समस्या सुनने को तैयार है। भड़ाना ने कहा कि आज शहर के लोग आम आदमी पार्टी की विचारधारा से एकत्रित हो गए हैं। लेाग बेहद परेशान हैं, पीने के लिए पानी नहीं है, सीवर के ढक्कन नहीं, प्रत्येक व्यक्ति पूरी तरह त्रस्त है, शहर के हालात किसी से छिपे नहीं है। शहर में जहां, देखो खुदाई का काम चल रहा है। लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है। शहर के विकास कार्यों पर एक तरह से ग्रहण लगा हुआ है, आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सत्तारुढ भाजपा सरकार एवं विपक्षी पार्टी कांग्रेसी नेताओं की मिलीभगत से गरीब-मजदूर की जेबों पर डाका डाल रही है। हरियाणा सरकार मेें न तो कोई नया अस्पताल बनाया, न कोई फ्लाईओवर बनाया, बिजली यहां सबसे महंगी, पैट्रोल-डीजल यहां सबसे महंगा उसके बावजूद प्रदेश सरकार 3.75 लाख करोड़ रुपए के कर्जे में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस मौके पर जिला महासचिव भीम यादव, मंजू गुप्ता, बृजेश नागर, रघुवर दयाल, अमन गोयल, वरिष्ट नेता सुनील ग्रोवर, तेजवन्त सिंह, संदीप राव, राम गौर, चन्द्र बीर, सिकन्दर शर्मा एडोकेट, मनीष शर्मा, वाई के शर्मा, परविन्दर राजपाल, क्षितिज विधुड़ी, परमजीत कौर, सल्मा, सत्येंद्र शर्मा, हैप्पी सिह, राजकुमार, राम गोपाल, मनीष भाटिया, सुरेन्द्र सिंह भाटिया, जनक भाटिया, प्रमोद भाटिया, राजेश, प्रदीप झानब, हरीश भाटिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।
Top News
- जनसंवाद कार्यक्रम की आड़ में असामाजिक/अपराधिक गतिविधियां की…
- मन की बात कार्यक्रम जन आंदोलन बन गया है: कृष्ण पाल गुर्जर
- रिवाज़पुर सोशल वेलफेयर संघर्ष समिति और सेव फरीदाबाद संस्था के…
- चैत्र नवरात्र 2023, जानिए व्रत के नियम, शुभ मुहूर्त, पूजा -…
- बिजली कर्मी सही तरीके से लें मीटर की रीडिंग नहीं तो होगी…
- मेरे बूथ का पन्ना प्रमुख मेरे देश को बदलेगा: गोपाल शर्मा
- साइबर ठग, व्हाट्सएप व फेसबुक पर परिचित की फोटो लगा करते है…
- डी ए वी शताब्दी महाविद्यालय ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय…
- सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, इसकी कीमत में हुई 92 रुपए…
आज की खोज खबर (Search Top News)
POPULAR NEWS
दैनिक मासिक समाचार पत्र – Daily Monthly News
M | T | W | T | F | S | S |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | 2 | 3 | 4 | |||
5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 |
12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 |
19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 |
26 | 27 | 28 | 29 | 30 |
Top Breaking News – Hindi
- बिजली विभाग हेल्पलाइन नंबर Helpline Number of Electricity in India (4,678)
- महाराष्ट्र : बीजेपी- शिवसेना की खींचतान के बीच बीजेपी विधायक दल की बैठक (2,022)
- फरीदाबाद: पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव, घर में अकेली रह गई 11 साल की बच्ची (1,655)
- अगर फेस्टिव सीजन में घर में करा रहे हैं कलर तो इन बातों का रखे ध्यान (1,449)
- हनुमानगढ़ में घर पर जा गिरा मिग-21 फाइटर जेट, तीन नागरिक मरे (1,179)
Please Leave a News Review