Faridabad/Atulya Loktantra : जिले में कोरोना वायरस का जानलेवा खेल शुरू हो चुका है। बुधवार को 24 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पॉजिटिव की कुल संख्या 262 हो गई है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब दिनो-दिन बढ़ती जा रही है। अब कोरोना का हनीमून पीरियड खत्म हो गया है। अप्रेल में रोजाना इक्का-दुक्का कोरोना पॉजिटिव मिलते थे। फिर रफ्तार आधा दर्जन के आस-पास पहुंची। किसी-किसी दिन नागा भी हो जाता था। अब हर रोज एक दर्जन या दो दर्जन तक मरीज मिलने लगे हैं।
पहले लोग सावधानीपूर्वक संक्रमण से बच रहे थे। अब कोरोना इतना संक्रामक हो चुका है कि अत्यंत सावधानी की आवश्यकता है। मंगलवार को जिले में कोरोना से तीन मौतें हुई थीं और 27 पॉजिटिव मिले थे। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को जिले में दोपहर तक 24 कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है। संक्रमितों में अधिकांश पहले से पॉजिटिव लोगों के संपर्क वाले बताए जा रहे हैं। यह संख्या शाम तक और भी बढ़ सकती है।