फरीदाबाद / वकीलों पर आये दिन मारपीट व हमलों को लेकर लायर्स चैम्बर, सैक्टर-12, फरीदाबाद में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार कांऊसिल पंजाब एण्ड हरियाणा के पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, एडवोकेट ने की। बैठक में वकीलों पर हिसां रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की गई और निर्णय लिया गया कि हरियाणा सरकार को एक रिप्रेजटेशन देकर जल्दी ही वकीलों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोका जाये और हिंसा होने का मुख्य कारण वकीलों के हित को सुरक्षित रखने और अपने मुव्वकीलों की पैरवी करने के अधिकार के सम्बंध में कानून बनाया जाना चाहिए जिससे वकील अपने मुव्वकीलों की पैरवी बिना डर व दबाव के कर सके और जिस भी सरकारी अथोरिटी में वकील को अपने मुव्वकील की पैरवी करने की अवश्यकता है
तो कानून के दायरे में रह कर बिना किसी अड़चन के पैरवी कर सके अगर वकीलों इन अधिकारों को या उनकी निजि सुरक्षा को किसी प्रकार से भी अघात किया जाता है तो जिम्मेवार व्यक्ति के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में तुरन्त कार्यवाही की जानी चाहिए। क्योंकि वकीलों पर होने वाले हमलों में दिन-प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है जिसके लिए काफी हद तक इंफोर्समेंट ऐजेन्सीयों की वकीलों के प्रति लापरवाही जिम्मेवार है। जिसके कारण वकीलों को निष्पक्ष काम करने में कई बाधाए आ रही है।
इसलिए सरकार को वकीलों के खिलाफ हिंसा रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। इस मौके सतवीर शर्मा, प्रदीप शांडिल्य, भीम सैन पुजारी, डॉ. शरद गौतम, भरत पुजारी, देवेंद्र त्यागी, अमित शर्मा, विजय यादव, कुलदीप जोशी, राजन नागर, हरदीप बिसोया, आफ़ाक़ खान, भारती शर्मा, अतुल शर्मा, डेविड चौधरी, गौरव, प्रदीप सिंह, धीरज, रजत चपराना, बसंत दलाल, अंत में भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।


