फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने 7000 सफल हार्ट प्रोसीजर और ऑपरेशन पूरे कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अस्पताल परिसर में केक काटकर जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, कार्डियक विभाग के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई दी। अस्पताल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि हजारों मरीजों के विश्वास, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय हृदय उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है।
आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम के सामूहिक प्रयास से यह संभव हो पाया है। इन 7000 मामलों में एंजियोग्राफी, जटिल एंजियोप्लास्टी, बाईपास सर्जरी, वॉल्व रिप्लेसमेंट, पेसमेकर इम्प्लांट और अन्य उन्नत हृदय प्रक्रियाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जटिल से जटिल मामलों का भी सफलतापूर्वक उपचार किया गया, जिससे मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता कम हुई। अस्पताल के सीएमडी डॉ. जितेंद्र कुमार ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का लक्ष्य फरीदाबाद और एनसीआर के लोगों को उन्नत, सुरक्षित और किफायती हृदय उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और मरीज सुरक्षा अस्पताल की प्राथमिकता है। कार्डियक डिपार्टमेंट की निदेशक डॉ. सिम्मी मनोचा ने कहा कि संस्थान लगातार अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहा है। सीटीवीएस निदेशक डॉ. बीजू सिवम पिल्लई ने कहा कि वयस्क और जन्मजात हृदय सर्जरी में अस्पताल ने अपनी खास पहचान बनाई है।
वहीं कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य बलोरिया ने बताया कि जटिल सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर की सटीक निगरानी मरीज की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती है। वरिष्ठ कार्डियक विशेषज्ञ डॉ. उमेश कोहली ने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस अवसर पर अस्पताल के अन्य विभागों के प्रमुखों ने भी कार्डियक टीम को बधाई दी। आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार, न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. रामचंद्र सोनी, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. सबिता कुमारी तथा डॉ. दिव्या कुमार ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अस्पताल की सामूहिक कार्यसंस्कृति और मरीज केंद्रित सोच का प्रमाण है। कार्यक्रम के अंत में पूरी टीम ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प के साथ इस उपलब्धि को मरीजों को समर्पित किया।


