फरीदाबाद / कांग्रेस जिला अध्यक्ष ( फरीदाबाद) बलजीत कौशिक के बड़े भाई फरीदाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक आनंद कौशिक की प्रार्थना सभा आज सेंट्रल पार्क सेक्टर 12 में आयोजित की गई ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक तवर राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने सेक्टर 12 सेंट्रल पार्क प्रार्थना सभा में पहुंचकर आनंद कौशिक जी के प्रतिमा पर उसे पर पिट करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आनंद कौशिक जी गांधी परिवार के बहुत ही नजदीक थे उन्होंने इंदिरा जी राजीव जी और सोनिया जी के साथ कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए काम किया गांधी परिवार उनके अपने व्यक्तिगत रिश्ते थे इसी वजह से यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी ने आनंद कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपना संदेश भेजा और कहा कि आनंद कौशिक जी हमारे परिवार के सदस्य थे उनके निधन से गांधी परिवार को गहरा आघात पहुंचा है उनका हरियाणा के राजनीति में एक अहम योगदान रहा ।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आनंद कौशिक ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के लोगों के लिए काम किया उन्होंने जमीन स्तर पर कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करके एक अलग पहचान बनाई उनके निधन से हरियाणा की राजनीति को गहरा आघात पहुंचा है ।
पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने आनंद कौशिक जी को याद करते हुए कहा कि आनंद कौशिक जी एक निष्ठावान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे ,उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की भलाई के लिए काम किया ।उन्होंने हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए काम किया विधायक रहते हुए उन्होंने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र ही नहीं फरीदाबाद की 6 विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराए आज लोग उनके निधन से दुखी है आज हजारों की संख्या में लोग उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं क्योंकि व्यक्तिगत आनंद कौशिक जी अच्छे इंसान थे उन्होंने हमेशा सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में राज किया और अपने सरल स्वभाव से लोगों को अपना बना लेते थे ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि आनंद कौशिक जी के निधन से हरियाणा की राजनीति में ही नहीं पूरे देश में उनके चाहने वाले पार्टी के कार्यकर्ता दुखी मन से उनको भाविनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं लोकसभा में विपक्ष के नेता जननायक राहुल गांधी जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आनंद कौशिक जी हमारे परिवार के सदस्य थे उन्होंने हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया और जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत किया।
राहुल गांधी ने कहा कि उनके निधन से गांधी परिवार को बहुत दुख पहुंचा है गांधी परिवार उनके योगदान को कभी भी भूला नहीं सकता सदैव हमारे दिलों में रहेंगे ।
राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आनंद कौशिक जी को भाविनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आनंद कौशिक बहुत अच्छे इंसान थे इस बात का प्रमाण है कि आज हजारों की संख्या में लोग अपने जननायक लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आए हैं ।
इस अवसर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना पूर्व संसदीय सचिव शारदा राठौर पूर्व विधायक नीरज शर्मा पूर्व विधायक ललित नागर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़ डी जी पी आलोक मित्तल भाजपा के पुर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिप्पर चंद शर्मा विवेक प्रताप सिंह रोहित नागर पराग शर्मा तरुण तेवतिया प्रदीप जैलदार अमन गोयल सुमित गौड़ डॉ एस एल शर्मा सुभाष कौशिक एडवोकेट योगेश ढींगड़ा मनोज अग्रवाल गौरव ढींगड़ा सतवीर डागर प्रसिद्ध उद्योगपति के सी लखानी एच के बात्रा शम्मी कपूर जयप्रकाश मेहंदी वाले अजय जुनेजा नवनीत गुम्बर मुकेश अग्रवाल अनिल कुमार चांदी वाले नरेश शर्मा
संत गोपाल एडवोकेट अनिल पाराशर विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ जिला अध्यक्ष संजय वशिष्ट जिला परिषद के अध्यक्ष विजय लोहिया शिक्षाविद वरुण शर्मा मैनेजिंग डायरेक्टर एमबीएन ग्रुप तक्षशिला के अध्यक्ष बीडी शर्मा मॉडर्न स्कूल के चैयरमेन गोल्डी गिरधर ग्रांट कोलंबस स्कूल के अध्यक्ष सुरेश कुमार डॉ हर्ष पिपलानी डॉ सुरेश अरोड़ा डॉ आर एन रस्तोगी डॉ सुरेंद्र दत्ता शिक्षाविद एस एस गोसाई
जिला उपाध्यक्ष रेनू चौहान पूर्व पार्षद अनिल शर्मा वेद प्रकाश यादव तिलक राज डा
सौरभ शर्मा अशोक रावल उमेश कौशिक सुनीता फागना ललित बंसल बाबूलाल रवि संजय सोलंकी सरला बालोतरा पम्मी मान विकास दायमा सरला भामोत्ता एन के शर्मा वेदराम शर्मा प्रेम यादव सविता चौधरी मोहन ढिल्लों चुन्नू राजपूत गोल्डी बरेजा मोहसिन खान इकबाल कुरैशी वासुदेव अरोड़ा तेज प्रकाश भारद्वाज अनुज शर्मा राहुल नगर नरेश गोयल देवेंद्र दीक्षित हरि सिंह नंबरदार ठाकुर राजाराम जवाहर ठाकुर धर्मवीर प्रधान मुकेश डागर वीरेंद्र तेवतिया एडवोकेट वंदना एडवोकेट संजीव चौधरी योगेश तंवर गिरीश भारद्वाज हजारों की संख्या में लोगों ने अपनी प्रिय नेता आनंद कौशिक जी को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर याद किया ।


