Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » घटिया निर्माण साम्रगी इस्तेमाल पर एसडीओ-जेई पर होगी कार्रवाई

    घटिया निर्माण साम्रगी इस्तेमाल पर एसडीओ-जेई पर होगी कार्रवाई

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma6 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Action will be taken against the SDO and JE for using substandard construction materials.
    Action will be taken against the SDO and JE for using substandard construction materials.

    फरीदाबाद। शहर में खराब गुणवत्ता वाली सामग्री से बनने वाली सडक़ों को रोकने के लिए फरीदाबाद नगर निगम सख्त रूख अपनाया है। अब घटिया सामग्री से सडक़ बनाने पर ठेकेदार के साथ संबधित इलाके के एसडीओ और जेई पर भी कार्रवाई की जाएगी। चीफ इंजीनियर ने इसको लेकर सभी अधिकारियों को आदेश जारी किए है। विभाग की जांच में अगर कार्य सही नहीं पाया गया, तो नियम के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने कहा कि घटिया सामग्री से बनी सडक़ो का आरोप ठेकेदार पर लगाकर अब संबधित इलाके के एसडीओ और जेई बचकर नही जा सकेंगे। अब सडक़ों के निर्माण में जितनी जिम्मेदारी ठेकेदार ही होगी उतनी ही इन दोनों अधिकारियों की होगी। सडक़ निमार्ण को लेकर इन अधिकारियों से जबाव लिया जाएगा। अब से कुछ समय पहले दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने निगम के अधिकारियों पर घटिया सामग्री से सडक़ बनाने के आरोप लगाए थे। बडखल से बीजेपी विधायक धनेश अद्लखा ने कहा था कि निगम के द्वारा हाल में ही जो सडक़ें बनाई जा रही है, वो बहुत जल्दी बेकार हो रही है।

    जिसको लेकर कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए थे। चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने बताया कि सडक़ों को अच्छी गुणवत्ता की सामग्री के साथ बनाया निगम का उद्देश्य है। लोगो से शिकायत मिलने के बाद कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के आदेश पर एनएचपीसी से बाइपास तक बनाई जा रही सडक़ को तोडक़र उसको दोबारा बनाने का आदेश जारी किया गया था। वार्ड-10 में घटिया निर्माण सामग्री से सडक़ का निर्माण करवाया था। सडक़ बनने के कुछ घंटे बाद ही टूटने लगी थी। इसको लेकर लोगों ने भी काफी हंगामा किया। जिसके बाद निगम ने संज्ञान लेते हुए सडक़ बनाने का काम रूकवा दिया। नगर निगम के चीफ इंजीनियर विवेक गिल ने बताया कि सडक़ों को अच्छी गुणवत्ता की सामग्री के साथ बनाया निगम का उद्देश्य है, इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। ठेकेदार को भी चेतावनी देते हुए कहा गया कि वह सरकार के मानकों के अनुसार तय किए गए ही निर्माण सामग्री प्रयोग करें।

    Post Views: 61
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    6 July, 2026

    सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड नहीं हटा तो होगा बड़ा आंदोलन : बलजीत कौशिक

    6 July, 2026

    बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न विभाग पूरी तरह अलर्ट

    5 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.