Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड नहीं हटा तो होगा बड़ा आंदोलन : बलजीत कौशिक

    सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड नहीं हटा तो होगा बड़ा आंदोलन : बलजीत कौशिक

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma6 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Major agitation if dumping yard in Sector-56, Pratapgarh is not removed: Baljit Kaushik
    Major agitation if dumping yard in Sector-56, Pratapgarh is not removed: Baljit Kaushik

    फरीदाबाद। सैक्टर-56 प्रतापगढ़ में बनाए गए डंपिंग यार्ड के विरोध में डंपिंग यार्ड संघर्ष समिति व सैकड़ों लोगों सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया ओर  डंपिंग यार्ड को तत्काल हटाने और क्षेत्रवासियों को प्रदूषण व गंदगी से राहत दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। इसके बाद बलजीत कौशिक ने मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, नगर निगम कमिश्नर धीरेन्द्र खडग़टा से मुलाकात की।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि सरकार का दायित्व नागरिकों को स्वच्छ वातावरण, साफ  पेयजल और बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराना है, लेकिन इसके विपरीत सेक्टर-56 प्रतापगढ़ में डंपिंग यार्ड बनाकर लोगों को प्रदूषण और दुर्गंध के बीच रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपिंग यार्ड में प्रतिदिन कूड़े से भरे अनेक ट्रक पहुंचते हैं, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैलती रहती है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही डंपिंग यार्ड को हटाने की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी अपने आंदोलन को और अधिक व्यापक एवं उग्र रूप देंगेए जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए डंपिंग यार्ड को रिहायशी क्षेत्र से दूर स्थानांतरित किया जाएए ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इसके बाद समाधान शिविर से बाहर आकर नगर निगम आयुक्त धीरेन्द्र खडग़टा व मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी को डंपिंग यार्ड संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के अलावा पूर्व विधायक नगेन्द्र भड़ाना, सतपाल सिंह, विक्रम सिंह, राम मेहर, विनय शर्मा, डॉक्टर अमुद, आशु चिकारा, बनी सिंह, तेजवीर तिवारी, विजय तिवारी, डॉक्टर हेमंत बरुआ, डॉक्टर प्रहलाद सिंह, प्रेम शर्मा, रवि तिवारी सहित अन्य लोगों ने ज्ञापन सौंपा तथा जल्द से जल्द डंपिंग यार्ड को हटाने की अपील की।

    Post Views: 15
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

    6 July, 2026

    घटिया निर्माण साम्रगी इस्तेमाल पर एसडीओ-जेई पर होगी कार्रवाई

    6 July, 2026

    बारिश के दौरान जलभराव रोकने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न विभाग पूरी तरह अलर्ट

    5 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.