फरीदाबाद: सेक्टर 21C में स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने आज प्रसिद्ध वास्तुकार गीता बालकृष्णन का भव्य स्वागत किया। पुलिस आयुक्त ने उनके स्वागत के लिए एक समारोह का आयोजन करवाया जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रसिद्ध वास्तुकार गीता बालकृष्णन ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लेकर दिल्ली तक पदयात्रा 13 फरवरी 2022 से शुरू की थी। 1700 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में वह आज 1630 किलोमीटर पूरी कर चुकी हैं और अपनी मंजिल से महज 70 किलोमीटर दूर है जिसे वह जल्द ही पूरा कर लेंगी।
आपको बता दें कि श्रीमती गीता भवन निर्माण कला विशेषज्ञ हैं। इन्होंने स्कूल आफ प्लैनिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली से अपनी स्नातक की शिक्षा पूरी की थी। उसके पश्चात अमेरिका के पिट्सबर्ग में स्थित कार्नेजी मेल्लों यूनिवर्सिटी में सेंट्रल बिल्डिंग परफॉर्मेंस एंड डायग्नोस्टिक्स में अपना व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा किया।


