फरीदाबाद। दिल्ली और अन्य जगहों की तर्ज पर बीजेपी सरकार द्वारा बल्लमगढ़ की अनाज मंडी में गरीबों के लिए अटल कैंटीन का उद्घाटन किया जिसमें गरीब किसानों के लिए और लोगों के लिए 10 में भरपेट भोजन की व्यवस्था दी जाएगी इस योजना को चालू करने में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजीव बैसला, वाइस चेयरमैन कांता बंसल के मार्गदर्शन में हुआ। बल्लबगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने अनाज मंडी बल्लभगढ़ में अटल किसान मजदूर कैंटीन का किया रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर मंडी के चेयरमैन सजीव बैंसला और वाइस चेयरमैन कांता बंसल, कृषि विपणन प्रवर्तन अधिकारी विनय यादव मंडी सचिव इंदपाल सहित पार्षदगण और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक पंश मूलचंद शर्मा ने कहा कि मंडी में पूरे साल किसान मजदूर मात्र 10 रुपए में पेट भरकर खाना खा सकते हैं। विधायक ने स्वयं पर्ची कटाकर चेक किया भोजन साथ ही विधायक ने कहा किसान हरियाणा प्रदेश की शान होता है जो हमारे लिए अन्न उत्पादन करता है और मंडी में लाकर बेचता है यह उनके लिए एक अनोखा तोहफा है। बीजेपी सरकार हमेशा किसानों की भलाई के बारे में सोचा है पिछली सरकारों ने किसानों का शोषण किया है तभी पिछली सरकारों में किसान के मरने की नौबत आ गई थी लेकिन भाजपा शासन में किसान खुश और संपन्न है।
मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन संजीव बैसला ने कहा कि बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा के काम कर कमल द्वारा आज अटल कैंटीन का उद्घाटन हुआ है जो किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। इस अवसर पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने मंडी के गेट पर हाई मास्क लाइट का भी उद्घाटन किया। बता दें कि उपरोक्त दोनों कार्यों पर लगभग 20 लाख की लागत आईं है। उन्होंने कहा कि यह कैंटीन मजदूर किसान के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी और अब उन्हें खाना खाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा मंडी में ही उन्हें यह सुविधा मिलेगी।।


