फरीदाबाद, 17 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार परिवहन खनन एवं भू-विज्ञान चुनाव तथा उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा व पृथला के विधायक नयनपाल रावत ने कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का भी स्वागत किया। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ सभी नेता गण जिला के गांव फतेहपुर बिल्लौच में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। जहां गांव में लोगों की समस्याएं सुनकर कुछ समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द होने वाले कार्यों को तुरंत प्रभाव से पूरा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने जन-संवाद कार्यक्रम में फरीदाबाद के पंचायती राज विभाग कार्यकारी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। फतेहपुर बिल्लौच के जन संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता नहीं पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा राज्य सरकार द्वारा गत नौ सालों में किए गए विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है।

