Faridabad/Atulya Loktantra : उद्यमियों और व्यापारियों की सहायता के लिए कोविड-19 हेल्प डेस्क शुरू की गई है। लॉकडाउन के मद्देनजर केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर विभाग (सीजीएसटी) आयुक्तालय की ओर से इसे शुरू किया गया है। जिस पर उद्यमी और व्यापारी (एसएसई) को एसएमएस के माध्यम से की इसकी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए है। इन पर रिफंड सबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर उद्यमी फोन कर सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन में सरकारी और निजी दफ्तरों के साथ सभी उद्योग धंधे बंद है। हालांकि 20 अप्रैल के बाद सरकारी विभागों और उद्योगों को कुछ शर्तों के साथ खोला गया है। श्रमिकों को समय पर वेतन दिया जाना है। ऐसे में उद्योगों के समक्ष वित्तीय संकट गहरा गया है। उद्योगों को समय पर सीजीएसटी आयुक्तालय की ओर से इनफुट टैक्स क्रेडिट का रिफंड मिल सके। इसके लिए फरीदाबाद आयुक्तालय ने हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। इसके अलावा छह अधिकारियों के नंबर जारी किए है।
पूर्व (ईस्ट) डिवीजन में अधीक्षक संजय कुमार मोबाइल नंबर 9818630307, पश्चिम में विजय कुमार सिन्हा 9711461121, उत्तर में मनीष श्रीवास्तव 9023204567, दक्षिण में अमरेंद्र कुमार 9718861911, पलवल अजय कुमार 9990461321 और रेवाड़ी में नरेंद्र कुमार सोनी 9958397645 के नंबर जारी किए गए है।
सीजीएसटी आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त क्षितेन्द्र वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में उद्यमियों की सहायता के लिए आयुक्तालय ने हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए है। एसएमएस के माध्यम से इसकी जानकारी उद्यमियों और व्यापारियों को पहुंचाई जा रही है। इन नंबरों पर उद्यमी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए फोन कर सकते हैं।