मॉल ऑफ फरीदाबाद में आयोजित “डिनो एडवेंचर वर्ल्ड” फरीदाबाद वालों को खूब पसंद आया. विशेषतौर पर बच्चों ने अपनी गर्मी कि छुटियों में यहाँ मस्ती की.
यहाँ तीन लाइफ साइज्ड एनिमेट्रोनिक डायनासोर को सजावट के रूप में रखा गया जो न सिर्फ प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने बल्कि पूरी तरह रोमांच से भरपूर रहे.
गर्मी की इन छुट्टियों में यहां आने वाले सभी विजिटर्स को मनोरंजन और रोमांच के साथ-साथ सभी मजा मिला. मॉल के प्रांगण में डायनासोर की सजावट की गई जहां विजिटर्स को इन प्राणियों के बारे में आकर्षक तथ्य जानने का मौका मिला. “डिनो एडवेंचर वर्ल्ड” में आने वाले विजिटर्स के लिए न सिर्फ डायनासोर के बारे में ऐतिहासिक जानकारी मिली बल्कि यहां आने वाले बच्चों और उनके परिवारों को गर्मी की छुट्टियों का भरपूर आनंद भी मिला.
फरीदाबाद निवासी 12 वर्षीय आर्यन ने कहा, “मैं यहाँ 3 बार आया और बहुत मज़ा आया. समर वकेशंस का पूरा फायदा उठाया. इसके अलावा भी बहुत साडी मस्ती को एन्जॉय किया. “
फरीदाबाद की रहने वाली 35 वर्षीय माया ने कहा की ऐसे आयोजन और होते रहने चाहिए ताकि बच्चे, वर्किंग प्रोफेशनल्स और बुजुर्ग कुछ समय बिताने आते रहें. ऐसे आयोजन होते रहेंगे तो हमें फरीदाबाद से कहीं बहार जाने कि जरुरत नहीं होगी.
इस आयोजन पर पेसिफ़िक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने लोगों की सराहना के लिए धन्यवाद् दिया.


