logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: मतदान करवाना बहुत ही संवेदनशील व जिम्मेदारी का काम: एसडीएम शिखा अन्तिल
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » मतदान करवाना बहुत ही संवेदनशील व जिम्मेदारी का काम: एसडीएम शिखा अन्तिल
Faridabad

मतदान करवाना बहुत ही संवेदनशील व जिम्मेदारी का काम: एसडीएम शिखा अन्तिल

Deepak Sharma
Last updated: 2 May, 2024
By Deepak Sharma
725 Views
Share
7 Min Read
Conducting voting is a very sensitive and responsible task: SDM Shikha Antil
Conducting voting is a very sensitive and responsible task: SDM Shikha Antil
SHARE

फरीदाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार सखी बूथों के लिए आम लोकसभा चुनाव-2024 के लिए महिला पीओ-एपीओ को प्री प्रशिक्षण दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र में सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक सखी बूथ बनाए गए हैं। जहां पर महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटिया लगाई जाएंगी।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम फरीदाबाद शिखा अन्तिल ने सखी बूथों पर लगाई गई महिला प्रजाइडिंग और सहायक प्रजाइडिंग आफिसर्स को संबोधित करते हुए  कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतदान करवाना बहुत ही संवेदनशील व जिम्मेदारी का काम है। एसडीएम शिखा अन्तिल लोक सभा चुनाव के लिए बेहतर क्रियान्वयन के लिए सखी मतदान केन्द्रों के लिए लगाई गई महिला पीओ व एपीओ को ईवीएम के साथ साथ सीयु, पीयु व वीवीपैट संचालन की बारीकी से ट्रेनिंग आज वीरवार को स्थानीय सेक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में दे रही थी। लोकसभा चुनाव -2024 को शांतिपूर्ण तरीके, बिना किसी रूकावट व गड़बड़ी के संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देश पर चुनाव प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान के मार्गदर्शन में पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शिखा अन्तिल की अध्यक्षता में ईवीएम व वीवीपैट का ऑन हैंड प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट की संपूर्ण प्रक्रिया बारे बारीकी से जानकारी दी गई। इसमें ईवीएम और वीवीपैट मशीन को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्हें मतदान के दिन किस तरह से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करना है, किस तरह से पोलिंग एजेंट्स की मौजूदगी में मॉक पोल करना है, आदि गतिविधियों की जानकारी दी गई।

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी शिखा अन्तिल ने महिला पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को अपना कार्य पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव सामग्री को संभालने के बाद पीठासीन अधिकारी को अपने बूथ पर पहुंच कर सबसे पहले बूथ का निरीक्षण करना चाहिए। बूथ के अंदर किसी राजनेता की तस्वीर व स्टीकर इत्यादि नहीं लगा होना चाहिए। यदि कोई तस्वीर है तो उसे ढक दें या फिर कहीं और रखवा दें। मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन का स्थान खिड़की से दूर होना चाहिए। ताकि मतदान की गोपनीयता बनी रहे। यह ध्यान रखे कि प्रत्येक मतदाता ईवीएम का बटन स्वयं दबाए। कोई मतदाता कुछ पूछता है तो उसका जवाब बूथ पर नियुक्त पोलिंग पार्टी के सदस्य दे सकते हैं।

एसडीएम शिखा अन्तिल ने कहा कि  यह ध्यान रखें कि मतदाता के साथ कोई दूसरा आदमी ईवीएम के समीप ना जाए। पीठासीन अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हो जाना चाहिए। इसलिए अपनी मॉक पोल की प्रक्रिया सुबह 5:30 बजे से शुरू कर दें। मतदान प्रक्रिया 25 मई को सुबह 07:00 बजे से  शाम 06:00 बजे तक जारी रहेगी। भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान केंद्र पर 06:00 बजे अन्तिम समय कुछ मतदाता कतार में लगे हुए हैं तो उनको लाइन में पीछे खड़े मतदाता को पर्ची क्रमांक एक से शुरू कर पहले व्यक्ति तक पर्ची नंबर बांट दें, जिससे कि और मतदाता लाइन में लगकर खड़े ना हों सकें। उन्होंने कहा कि बूथ पर जाकर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट के फार्म पहले दिन ही भरवा लें। इसके लिए फार्म नंबर दस भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि मतदान केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की प्रचार-सामग्री नहीं होनी चाहिए। सहायक निर्वाचन अधिकारी शिखा अन्तिल ने कहा कि मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की सारी जिम्मेवारी पोलिंग पार्टी की होती है। ऐसे में पोलिंग स्टाफ को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अच्छी प्रकार से अध्ययन अवश्य करें। किसी विषय को लेकर संशय भी हो तो आपस में बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी पीओ-एपीओ को मॉक पोल, 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं-40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने, ईडीसी के लिए फार्म 12-ए, पोस्टल बैलेट के लिए फार्म 12, मतदान केंद्र से संबंधित विभिन्न फार्म के बारे में आवश्यक जानकारी भी दी।

मतदाताओं को भी लेना चाहिए ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण :

एसडीएम शिखा अन्तिल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित जानकारी लोगों को दी जा रही है। ईवीएम में मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार के सामने वाले बटन को दबाकर उसे वोट देता है। ऐसे में वोट उसी प्रत्याशी को पड़ा है या नहीं इसमें वीवीपैट की अहम भूमिका रहती है। ईवीएम में वोट के बटन को दबाने के 7 सेकंड बाद ही वीवीपैट एक पर्ची जनरेट करती है, जो उस चिह्न की रहती है। जिसे मतदाता ने वोट दिया है। अगर बटन दबाने के बाद कोई दूसरा चिन्ह वीवीपैट पर दिखे, तो समझ लीजिए कि ईवीएम ठीक नहीं है। लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं है।

एसडीएम शिखा अन्तिल ने कहा कि मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है, उसी की स्लिप वीवीपैट पर दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने से नए अधिकारियों को मतदाताओं से वोटिंग के दिन घबराहट भी नहीं होगी। वह तस्सली से मतदान कर सकते हैं। नए मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण जरूर लेना चाहिए।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article No nomination papers came for Faridabad Lok Sabha elections on Thursday for the fourth day: District Election Officer Vikram Singh फरीदाबाद लोक सभा चुनाव के लिए वीरवार को चौथे दिन नहीं आया कोई नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह
Next Article If any institution or orphanage is found running without registration, action will be taken under Juvenile Justice Act: District Magistrate Vikram Singh बिना रजिस्ट्रेशन चल रही संस्था या यतीमखाना पाए गए तो जुवेनाइल जस्टिस  एक्ट के तहत होगी कार्यवाही: जिलाधीश विक्रम सिंह
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Outline of BJP's mega training campaign prepared in Surajkund, training programs will run throughout the year at various levels
सूरजकुंड में बनी भारतीय जनता पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान की रूपरेखा, विभिन्न स्तरों पर साल भर चलेंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

A one-day TB screening and health check-up camp was organised in Faridabad under the joint aegis of the Indian Red Cross Society, National Headquarters and Haryana State Branch.
Faridabad

भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में फरीदाबाद में एक दिवसीय टी.बी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

157 Views
10 hours ago
Two accused arrested in Delhi scrap dealer's murder case
Faridabad

दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

38 Views
11 hours ago
Education quality to improve in Faridabad colleges, ten new professors appointed
Faridabad

फरीदाबाद के कॉलेजों में शिक्षा गुणवत्ता सुधरेगी, दस नए प्रोफेसरों की नियुक्ति

29 Views
11 hours ago
Shortage of cooking gas in Faridabad, queues outside agencies
Faridabad

फरीदाबाद में रसोई गैस की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लगी कतारें

31 Views
11 hours ago
Meeting chaired by DC Ayush Sinha: Instructions to officials regarding construction of 50-bed hospital in UHC at Palla-Sehatpur
Faridabad

डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक: पल्ला-सेहतपुर में यूएचसी में 50 बेड अस्पताल निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश

147 Views
1 day ago
The Municipal Corporation will organise a flower festival on March 14 and 15 at Sector 12 Town Park.
Faridabad

14 और 15 मार्च को नगर निगम द्वारा सेक्टर 12 टाऊन पार्क में आयोजित किया जाएगा फ्लावर फेस्टिवल

151 Views
1 day ago
Haryana Roadways bus stand to be built at Prithla-Gadpuri toll plaza: Raghubir Tewatia
Faridabad

पृथला-गदपुरी टोल प्लाजा पर बनेगा हरियाणा रोडवेज का बस अड्डा: रघुबीर तेवतिया

157 Views
1 day ago
A meeting was held to resolve the Hindu-Muslim dispute, two decisions were implemented.
Faridabad

हिन्दू-मुस्लिम विवाद के समाधान को लेकर हुई बैठक, दो फैसले लागू

206 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Nitish files nomination for Rajya Sabha: Says will support the new government
नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा
6 days ago
Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
4 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
3 days ago
Modi said- Israel-Iran war should end soon: Military conflict is not the solution to any problem.
मोदी बोले- इजराइल-ईरान जंग जल्द खत्म हो, सैन्य संघर्ष किसी समस्या का समाधान नहीं
6 days ago
The Supreme Court said that the time has come to implement the UCC, and Parliament should decide.
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे
1 day ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account