फरीदाबाद, 30 अक्टूबर। फ़रीदाबाद के कृष्णा कॉलोनी स्लम एरिया में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर महर्षि वाल्मीकि कों पुष्प अर्पित किये व सभी क्षेत्रवासियो कों वाल्मीकि जयंती की बधाई दी। इससे पहले कॉलोनी वासियो ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओ और ढ़ोल नगाड़ो से जोरदार नारे लगाते हुए स्वागत किया।
वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य पर लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा की हमारी भारत भूमि शुरू से ही योगी महात्माओं ओर ऋषि मुनियों की रही है और महर्षि वाल्मीकि महान थे जिन्होंने रामायण ग्रन्थ कों पहले ही लिख दिया था। पूर्व मंत्री ने कहा की महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें सद मार्ग पर चलना चाहिए |

