फरीदाबाद, 30 अक्टूबर। डीसी विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज सोमवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में जिला फरीदाबाद में लंबित राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के केसों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जहां उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल पर्यावरण के केसों का निपटान अधिकारी गंभीरता से करें।
डीसी विक्रम सिंह ने एनजीटी के केसों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की हिदायतों के अनुसार ज़रूरी दिशा-निर्देश भी दिए। डीसी विक्रम सिंह ने राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल पर्यावरण के केसों समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के पर्यावरण सम्बंधित केसों का निपटान अधिकारी समयबद्ध तरीके से धरातल पर निरीक्षण करके पूरा करें। जिला फरीदाबाद में एक्यूआई प्रदूषण की मात्रा 300 से अधिक चली गई है। जो कि मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए अच्छी खबर नहीं है।


