फरीदाबाद, 02 अगस्त । जिलाधीश विक्रम सिंह ने जिला फरीदाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिलाधीश विक्रम सिंह ने दंड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 22 (1) और 23 (II) के तहत मुझे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किए गए हैं। आदेशानुसार जिला फरीदाबाद में अप्रिय घटनाओं/दंगों की संभावित घटना के लिए कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों से तालमेल करके कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखेंगे।
जिलाधीश विक्रम सिंह ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट और संबंधित पुलिस अधिकारी की नियुक्ति अलग अलग इलाकों के लिए की है। कार्यकारी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार फरीदाबाद, श्री जय प्रकाश मो. 9416477010 व संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी सराय फरीदाबाद, मो. 9582200111 को,कार्यकारी मजिस्ट्रेट श्री रविंदर मलिक, उप. निदेशक, उद्योग सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, फ़रीदाबाद मो. 9999685151के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी ओल्ड फरीदाबाद, मो. 9582201007 को,कार्यकारी मजिस्ट्रेट श्री. ओमदत्त, एक्सईएन एमसी फरीदाबाद, मो. 9467788826 के साथ संबंधित पुलिस अधिकारी, एसीपी सेंट्रल फरीदाबाद, मो.9582200110 को नियुक्त किया गया है।


