राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा विज्ञान मंच के माध्यम से वैज्ञानिक मानसिकता और इसकी जरूरत, धर्म निरपेक्षता का क्या अर्थ है और विज्ञान संचार और इसकी चुनौतियां विषय पर प्रथम वर्ग की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जा रही है पहले वर्ग में कक्षा छह से आठ और दूसरे वर्ग में कक्षा नौ से बारह तक के बच्चे प्रतिभागिता कर रहे है। प्रथम वर्ग में सात सौ पचास शब्द और द्वितीय वर्ग में एक हजार शब्द सीमा तय की गई है। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि यह प्रतियोगिता तीसरे वर्ग में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और चतुर्थ वर्ग में अध्यापकों के लिए भी आयोजित की जा रही है। प्रथम वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में तीसरा स्थान निशा खातून , दूसरा स्थान अनम सैफी तथा पहला स्थान काजल गुप्ता को मिला। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा और मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम ने सभी विजेता छात्राओं और सभी प्रतिभागिता कर रही छात्राओं का स्वागत और अभिनंदन किया और सुंदर आयोजन के लिए
विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता आयोजित
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


