फरीदाबाद, 15 जून । एनआईटी एक मार्केट में कैलाश ज्वेलर्स की पहली और दूसरी मंजिल पर गुरुवार को अचानक आग लग गई। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर कपड़ों की दुकान चलती है। जानकारी के मुताबिक, नीचे आग पहुंचने से पहले ज्वेलर्स शॉप से सभी आभूषण सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों मंजिलों पर लाखों के कपड़े और अन्य सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग से किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।
एनआइटी एक मार्केट में कैलाश ज्वेलर्स की पहली और दूसरी मंजिल पर लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


