फरीदाबाद, 14 अगस्त। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पूरे देश में हर वर्ष की भांति भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर गली, मोहल्ले, कस्बे और शहर में यह तिरंगा यात्रा पिछले कई दिनों से निकाल रहे है। कल देश आजादी का 77वा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और तिरंगे के मान सम्मान और अभिमान के लिए जिन्होंने कुर्बानियां दी है। जिसे हमें सहेज कर रखना होगा। भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज गांव फतेहपुर बिल्लौच में आयोजित तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहाकि तिरंगे पर कभी आंच नहीं आने देंगे। पिछले नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तिरंगे का सम्मान और शान केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ी है और हम इसका सम्मान और ज्यादा बढ़ाना है। 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराया जाए इसके लिए 13, 14 और 15 अगस्त का समय तय किया गया है। इसी जन अभियान ने हर घर तिरंगा फहराया जाए उसके लिए तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकली जा रही है।

