फरीदाबाद, 10 दिसम्बर। हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में देश में पहली बार तैयार की गई नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा और कौशल के बहु-आयामी और बहु-विषयक पहलुओं की स्थापना कर रही है। यह भारत सरकार की अग्रणी पहलों और प्रमुख योजनाओं जैसे मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया के साथ भी हाथ मिला रही है।
स्टैंड-अप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और नवीनतम आत्मनिर्भर भारत जैसे इन सभी लक्ष्य को बढ़ावा देना है। महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय रविवार को पाली स्थित ओम योग संस्थान के रजत जयंती समारोह में बेटर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस नई शिक्षा नीति में देश के भावी कर्णधारों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह रहेगी कि वे अब अपनी ही मातृभाषा में एम.बी.ए, एम.बी.बी.एस,बी.टैक, एम.टैक, बी.एड, इंजीनियरिंग जैसी उच्च शिक्षा सरलता से हासिल कर सकेगें। महामहिम राज्यपाल ने कहा कि नौकरी करना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन हम चाहते हैं कि मेरे देश और प्रदेश का युवा वर्ग केवल मात्र नौकरियों के पिछे दौड़ने की बजाए दुसरों को नौकरी देने वाला सशक्त और सामर्थ उद्यमी बने।
उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा का डंका आज पूरे विश्व में बज रहा है । दुनिया के सभी देशों ने योग को अपनाया है और उसको आत्मसात भी किया है । ओउम योग संस्थान ट्रस्ट जैसे संस्थानों का इस योग परंपरा को पूरे विश्व में पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


